कांग्रेस ने भाजपा की मांग की खारिज
नयी दिल्ली.17 अक्टूबर.वार्ता. कांग्रेस ने सेंसेक्स में आज हुयी भारी गिरावट की संयुक्त संसदीय समिति.जेपीसी.से जांच कराने की भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. की मांग पूरी तरह खारिज कर दी
कांग्रेस के प्रवक्ता और संचार राज्य मंत्री शकील अहमद ने यहां नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि जेपीसी के गठन की मंाग संसद के अंदर की जाती है1 संसद से बाहर इस तरह की मांग करना बेतुका है1 उन्होंने कहा कि सेंसेक्स में आज सुबह भारी गिरावट जरुर हुयी थी लेकिन बाद में स्थिति सुधर गयी1 भाजपा ने आज आरोप लगाया है कि सेबी की अनावश्यक बयानबाजी और केन्द्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम द्वारा स्पष्टीकरण देने में की गई देरी से पंूजी बाजार में भारी उथलपुथल आयी जिससे छोटे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है
जय.समरेन्द्र.रमेश1928 वार्ता









Click it and Unblock the Notifications