हिमाचल के तीन भाजपा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा अगले सप्ताह
शिमला 17 अक्तूबर .वार्ता. भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. हिमाचल प्रदेश के तीन जनजातीय क्षेत्रों के लिए विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा केन्द्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद अगले सप्ताह करेगी
भाजपा के हिमाचल मामलों के प्रभारी सतपाल जैन ने आज यहांयूनीवार्ता को बताया कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की अगलेसप्ताह नयी दिल्ली में बैठक होगी जिसमें राज्य के तीन जनजातीयक्षेत्रों भरमौर . लाहुल स्पीति और किन्नौर के उम्मीदवारों के चयन परनिर्णय लिया जायेगा
पूर्व पशुपालन मंत्री राम ए माक डे के लाहुल स्पीति विधानसभाक्षेत्र से चुनाव लडने का चार भाजपा नेताआों के विरोध किये जाने केसम्बन्ध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता उनसेलगातार संपर्क में हैं और इस मामले को जल्द ही सुला लिया जायेगा
श्री जैन ने टिकट आवंटन को लेकर पार्टी के अंदर कोई विरोधहोने से इंकार करते हुए कहा कि केन्द्रीय चुनाव समिति जब उम्मीदवारो के नामों की घोषणा करेगी वेैसे ही यह सुल जायेगा
भाजपा के नेता मोहनलाल रिलिंगपा . सोहन सिंह . चंपा चेरिंगऔर रिगजिन खेरपा ने कल कहा था कि वे श्री माक डे के उम्मीदवारी काविरोध करेंगे क्योकि वे हिमाचल विकास पार्टी और कांग्रेस से इस्तीफ्ादेने के बाद हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं
उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा की 50 सीटें जीतने केदावे के संबंध में कहा कि राज्य में कंाग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला होगा 1 उन्होंने दावा किया कि राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा 45 से 50 सीट जीतेगी 1 उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों नें कांग्रेस को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है
अरूण.शिव.प्रभु 1729वार्ता












Click it and Unblock the Notifications