सभी धमो के दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा मिले:नीतीश
पटना 17अक्टूबर .वार्ता. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आजकहा कि मुसलमानो ् ईसाइयों और अन्य धमो के अत्यंत दलित लोगोंको अनुसूचित जाति का दर्जा तथा समाज की मुख्य धारा में लाने केलिए सभी अधिकार दिये जाने चाहिए1 श्री कुमार ने यहां बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गुलाम सरवर कीपुण्यतिथि के अवसर पर अखिल भारतीय यूनाईटेड मुस्लिम मोर्चा कीआेर से स्थानीय भारतीय नृत्यकला मंदिर में आयोजित ..अधिकारदिवस.. समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी धमो के पिछड़े ्अति पिछड़े ् दलित और महादलितों को जोड़कर उनकी ताकत काइस्तेमाल न्याय तथा अधिकार दिलाने के लिए किया जाना चाहिए
उन्होंने ज्ञान की महत्ता की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षित होकर हीलोग अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए सचेष्ट होंगे1 इसके लिए सभीको सम्मिलित प्रयास करना होगा 1 मुख्यमंत्री ने उर्दू दैनिक संगम के संपादक स्व0 सरवर को श्रद्धांजलिअर्पित करते हुए उनकी जयंती पर राजकीय समारोह आयोजित करनेकी घोषणा की और कहा कि इस समारोह में स्व0 सरवर की स्मृति मेंमहिलाओं के बीच पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए वजीफा देने केसाथ ही अन्य घोषणायें भी की जा सकती है1 श्री कुमार ने कहा कि साठ के दशक में जब कांग्रेस विरोधी आंदोलनका नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर डा0 राम मनोहर लोहिया कर रहे थें तब उससमय बिहार में इस आंदोलन का नेतृत्व स्व.सरवर ने किया था1 उन्होंनेकहा कि विभिन्न विभागों के मंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष के प मेंउन्होंने अपनी असाधारण योग्यता का परिचय दिया 1 उनके जीवन सेआज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए 1 समारोह को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव और सांसद तारिक अनवर ् जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह महासचिव शिवानंद तिवारी ् बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नौशाद अहमद ् विधान पार्षद युनूस लोहिया ् प्रो0 असलम आजाद ् यूनाइटेड मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 एजाज अली ् गुलाम सरवर हिमायती फ्रंट के संयोजक कमाल असरफ ने भी संबोधित किया 1 इस मौके पर स्व0 सरवर की पत्नी के अलावा उनके परिवार के कई सदस्य भी उपस्थित थें
शिवा.शिव.रमेश1930वार्ता












Click it and Unblock the Notifications