संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लीबिया भी शामिल
संयुक्त राष्ट्र 16 अक्टूबर .रायटर.संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज वर्ष 2008 ..09के लिये पांच अस्थायी सदस्यों का चुनाव संपन्न हो गया 1नये बने सदस्यों में अफ््र ीकी देश लीबिया ने जगह बना ली है जबकि अन्य सदस्यों में वियतनाम. क्रोशिया.कोस्टारिका और बुर्कीना फ्ासो शामिल है
अफ््रीकी और एशियाई देशों की सीटों के लिये लीबिया.वियतनाम. और बुर्कीना फ्ासो का चुनाव निर्विरोध हुआ1जबकि पूर्वी यूरोप की सीट के लिये क्रोशिया का चेक गणराज्य से एवं लातिनी अमरीका और केरेबियन सीट के लिये कोस्टारिका को डोमिनिकन गणराज्य से मुकाबला हुआ1क्रोशिया और कोस्टारिका को जीत के लिये दूसरे राउण्ड का इंतजार करना पडा
इसमें लीबिया की जीत को खासा अहम माना जा रहा है1 उल्लेखनीय है कि ये नये देश एक जनवरी से दो साल के लिये कार्यभार ग्रहण करेंगे 1इन अस्थायी सदस्यों को वीटो की शाक्ति प्राप्त नहीं होती
शोभित राम0057रायटर









Click it and Unblock the Notifications