निर्यातक ..मेड इन इंडिया ..ब्रांड की विश्वसनीयता के साथ कारोबार
करें..वाघेलानयी दिल्ली 17 अक्टूबर.वार्ता. केन्द्रीय कपडा मंत्री शंकर सिंह वाघेला ने निर्यातकों को .. मेड इन इंडिया.. ब्रांड की विश्वसनीयता बनाये रखते हुये कारोबार करने की सलाह देते हुये मोल भाव में बदलाव की प्रवृत्ति से बचने की हिदायत दी
श्री वाघेला ने कल शाम यहां 24 वें भारतीय हस्तशिल्प एवं उपहार मेले का विधिवत उद्घाटन करते हुये निर्यातकों को सलाह दी कि ..मेड इन इंडिया .. ब्रांड की विश्वसनीयता बनाये रखे और खरीदारों के साथ हेराफेरी कतई नही होने दें1 उन्होंने उदाहरण दिया कि यदि कोई हस्तशिल्प की वस्तु को पुरानी होने जैसा बनाया गया है लेकिन वास्तव में वह नयी है तो विक्रेताओं को यही बात पूरी ईमानदारी से बतायें
उन्होंने यह भी कहा कि निर्यातकों को माल के मोल भाव करने की प्रवृत्ति से बचना चाहिये क्योंकि बेहतरीन कलात्मक वस्तुओं के लिये वास्तव में किसी तरह की छूट देने की जरुरत नहीं होती1 उन्होंने जोर देकर कहा कि जहां ..बारगोनिंग.. होती है वहां खरीदार का भरोसा उठ जाता है 1 अनुपमा.कैलाश.प्रभु 1426जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications