रिजवान मामले पर राज्य सरकार से अदालती फ्ैसले पर अमल की अपील
कोलकाता.17अक्तूबर.वार्ता.पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ वाममोचेर्ं ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह रिजवानुर्रहमान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुयी मौत के मामले की केन्द्रीय जांच ब्यूरो से जाचं कराए जाने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के फ्ैसले पर अमल करे और जांच में पूरा सहयोग दे
पेशे से ग्राफ्िक डिजाइनर मुसलमान युवक रिजवान ने शहर के एक बडे व्यवसायी की पुत्री से परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ् विवाह किया था1 विवाह के कुछ दिनों बाद ही रेल पटरी पर वह संदिग्ध स्थितियों में मृत पाया गया
आरोप है कि लडकी के घर वालों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रिजवान को पुलिस के जरिए परेशान करना शुरू कर दिया था1रिजवान ने इसकी शिकायत भी की थी
वाममोर्चे ने सरकार से इस मामले में आरोपी लोगों के खिलाफ् सख्त कार्रवायी किए जाने की भी मांग की है1मोर्चे के कुछ छोटे घटक दल यह भी चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हटाया जाए
वाममोर्चा समिति के अध्यक्ष बिमान बोस ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि हालांकि न्यायालय का आदेश सरकार से बिना सलाह लिए दिया गया है फ्िर सरकार इसपर पूरी तरह अमल करेगी और इसके खिलाफ् कोई अपील नहीं की जाएगी
इस मामले में राज्य के दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का नाम आने के सवाल पर श्री बसु ने कहा कि अगर जांच में वे दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ् भी कार्रवायी होगी
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रिजवान हत्या मामले की अबतक हुयी जांच को अवैध करार देते हुए कल जारी आदेश में इसकी सीबीआई जांच कराए जाने को कहा है
जांच रिपोर्ट दो महीने के अंदर सौंपी जानी है
मधूलिका.सत्या.राणा 1559वार्ता












Click it and Unblock the Notifications