ट्रेन में डकैती: गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
अलीगढ 16 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले में गत छह अक्टूबर को नीलांचल एक्सप्रेस में डकैती करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को राजकीय रेलवे पुलिस जी.आर.पी. ने आज यहां गिरफ्तार कर लिया. जी.आर.पी सूत्रों के अनुसार पुलिस ने गिरोह के सरगना बाबी गोस्वामी समेत छह बदमाशों को स्टेशन के निकट किसी अन्य ट्रेन में डकैती की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर लिया.
उन्होंने बताया कि इन बदमाशों में गिरोह सरगना के अलावा राजू, महमूद, जहीर, सलीम तथा रिजवान शामिल हैं. इन बदमाशों के पास से यात्रियों से लूटी गई नकदी के अलावा नशीला पाऊडर एवं हथियार बरामद किए गये हैं. गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया है. ज्ञातव्य है कि गत छह अक्टूबर को नई दिल्ली से पुरी जा रही 2876 डाऊन नीलांचल एक्सप्रेस में बदमाशों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की थी.


Click it and Unblock the Notifications