इराक में हुए धमाके में सात पुलिस अधिकारी मरे
बगदाद 17 अक्टूबर: इराक में राजधानी बगदाद के दक्षिणी इलाके में कल देर रात सडक किनारे हुए एक जबरदस्त बम धमाके में ईराकी पुलिस के सात अधिकारी मारे गए. पुलिस ने बताया कि बगदाद से 180 किलोमीटर दक्षिण में दिवानिया शहर के पूर्वी इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस के वाहन पर घात लगाकर हमला किया.
यह पुलिस अधिकारी इफाच शहर के एक पुलिस स्टेशन में हुए भारी हमले में सहायता प्रदान करने के लिए जा रहे थे. उस पुलिस स्टेशन में भारी हथियारों, राकेट चालित ग्रेनेडों से हुए हमले में हालांकि किसी के भी घायल या हताहत होने की खबर नही हैं. गौरतलब है कि दिवानिया में इराकी सुरक्षा बलों पर अक्सर हमले होते रहते हैं. इस इलाके में मोक्तदा अल सद्र की मेंहदी आर्मी सेना के आतंकवादियों का मजबूत प्रभाव माना जाता है.


Click it and Unblock the Notifications