वाराणसी में भी बनेगा हज हाऊस. सिद्दीकी
लखनऊ 17 अक्टूबर .वार्ता. उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं राज्य हज समिति के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज कहा कि वाराणसी में भी हज हाऊस का निर्माण कराया जाएगा ताकि वहां से जाने वाले हज यात्रियों को समुचित सुविधाएं मिल सकें
श्री सिद्दीकी ने यहां कहा कि राज्य सरकार हज यात्रियों को हर संभव सुविधा देने के लिए दृढसंकल्पित है1 उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में निर्माणाधीन हज हाऊस का कार्य अगले वर्ष हज यात्रा से पहले पूरा करा लिया जाएगा1 उन्होंने कहा कि हज यात्रा प्रबंधन में कोई कमी न रहे इसके लिए वह वाराणसी और दिल्ली जाकर हज यात्रा प्रबंधन की समीक्षा करेंगे1 इसी क्रम में आगामी चार नवम्बर को वाराणसी में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमेंं जिला प्रशासन एवं राज्य हज समिति के कर्मी भी उपस्थित रहेंगे
उन्होंने बताया कि इस वर्ष वाराणसी से पहली बार हज यात्रा के लिए उडानें शु की जा रही हैं1 हज यात्रियों की सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए समुचित संख्या में खादिमुल हुज्जाज भी भेजे जाएंगे
रंजीत शिव जगबीर1826वार्ता









Click it and Unblock the Notifications