संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में लीबिया भी शामिल
संयुक्त राष्ट्र,16 अक्टूबरः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज वर्ष 2008-09 के लिए पांच अस्थायी सदस्यों का चुनाव संपन्न हो गया. नए सदस्यों में अफ्रीकी देश लीबिया ने जगह बना ली है जबकि अन्य सदस्यों में वियतनाम, क्रोशिया, कोस्टारिका और बुर्कीना शामिल है.
अफ्रीकी और एशियाई देशों की सीटों के लिए लीबिया,वियतनाम और बुर्कीना का चुनाव निर्विरोध हुआ.जबकि पूर्वी युरोप की सीट के लिए क्रोशिया का चेक गणराज्य से एवं लातिन अमरीका और केरेबियन सीट के लिए कोस्टारिका को डोमिनिकन गणराज्य से मुकाबला हुआ. क्रोशिया और कोस्टारिका को जीत के लिए दूसरे राउण्ड का इंतजार करना पड़ा
इसमें लीबिया की जीत को खासा अहम माना जा रहा है. उल्लेखनीय है कि ये नए देश एक जनवरी से दो साल के लिए कार्यभार ग्रहण करेंगे.इन अस्थायी सदस्यों को वीटो की शाक्ति प्राप्त नहीं होती.


Click it and Unblock the Notifications