प्रधानमंत्री ने इबसा में सामाजिक विकास का आठ सूत्रीय एजेंडा पेश किया
जाहनसबर्ग.17 अक्टूबर.वार्ता. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत. .ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के त्वरित आर्थिक विकास के लिये सामाजिक विकास संबन्धी आठ सूत्रीय एजेंडा पेश किया है
डा सिंह ने आज यहां भारत ब्राजील दक्षिण अफ्रीका.इबसा.के दूसरे सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि तीनों देशों के बीच 2012 तक आपसी व्यापार को 30 अरब डालर के स्तर तक पंहुचाने का लक्ष्य रखा गया है1 उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को एक समान तरीके से आधारभूत ढांचे के विकास के साथ हासिल किया जायेगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मकसद को पाने में भारत तीनों देशों को व्यापारिक सहयोग की दिशा में करीब लाने के लिये उपयुक्त वातावरण तैयार करने की हर संभव कोशिश करेगा1 सम्मेलन में डा सिंह के अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति इनासियो लूला डि सिल्वा और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थांबो म्बेकी ने भी मौजूद थे
डा सिंह ने ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका से भी आपसी सहयोग बढाने का आहवान किया ताकि भारत की ऊर्जा सुरक्षा संबन्धी चिंताओं से निपटा जा सके1उन्होंने कहा..इस क्षेत्र में समान हितों की पूर्ति के लिये हमें मिल कर काम करना चाहिये1.. निर्मल.राणा 1809 जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications