श्रीलंका का आठ लिट्टे विद्रोहियों को मारने का दावा
कोलंबो 17 अक्टूबर: श्रीलंका में सेना ने उत्तरी और पूर्वी इलाकों में अलग-अलग मुठभेडों में लिबरेशन टाइगर्रस आफ तमिल ईलम लिट्टे के आठ विद्रोहियों को मार गिराने का दावा किया है.
सेना के प्रवक्ता बि्रगेडियर उदय नयनकारा ने आज बताया कि उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कल मुठभेड में लिट्टे के सात आतंकवादी मारे गये. उन्होंने बताया कि पूर्वी जिले त्रिंकोमाली में भी मुठभेड के बाद एक विद्रोही का शव बरामद हुआ है.
गौरतलब है कि श्रीलंका का उत्तरी इलाका लिट्टे की अलगाववादी हिंसा से बुरी तरह प्रभावित है. लिट्टे की हिंसा में पिछले एक साल में अब तक लगभग पांच हजार लोग मारे जा चुके हैं.


Click it and Unblock the Notifications