उडीसा विधानसभा में 1857 के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई

भुवनेश्वर 17 अक्टूबर .वार्ता. उडीसा विधानसभा के ऐतिहासिक सरदार पटेल हाल में आज 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के रणबांकुरों को विशेष सत्र के दौरान श्रद्धांजलि दी गई

राज्यपाल मुरलीधर चन्द्रकान्त भंडारे ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानियों की उपस्थिति में इस दो घंटे के विशेष सत्र की शुरुआत करने के बाद अपने भाषण में कहा कि हालांकि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम अंग्रेजी सेना ने जीत लिया था लेकिन उसके बाद उनकी सोच में जबर्दस्त बदलाव आया था कि सामाजिक कल्याण संबंध नीतियां शुरु की जाए उससे पहले ऐसी नीतियों को कभी तबज्जों नहीं दी गई थी

उन्होंने कहा ..वह पहला मौका था जब सभी समुदायों के लोगों ने एक विशेष कारण से हाथ मिलाए थे और विश्व को बता दिया था कि भारत एक है1.. राज्यपाल ने उस लडाई में जान की कुर्बानी देने वाले वीरों को सलाम करते हुए कहा कि अब हमें गरीबी.अशिक्षा. कुपोषण और बेरोजगारी के खिलाफ एक नए युद्ध की शुरुआत करनी है तथा सामाजिक भेदभाव. स्त्री..पुरुष पक्षपात. बाल और बंधुआ मजदूरी तथा दहेज जैसी बुराईयों पर विजय हासिल करनी है

जितेन्द्र सत्या समरेन्द्र रामलाल1807जारी.वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+