जम्मू कश्मीर सरकार को शांति प्रक्रिया में तेजी लानी होगी.मुफ्ती
श्रीनगर 17अक्तूबर .वार्ता. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रैटिक पार्टी.पीडीपी. नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि राज्य में शिथिल पड चुकी शांति प्रक्रिया के प्रति कश्मीरी जनता के मन में फ्िर से विश्वास पैदा करने के लिए राज्य सरकार को पूरी शिद्दत से पहल करनी होगी
श्री मुफ्ती ने आज यहां पार्टी पदाधिकारियों.नेताओं .विधायकों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा कि हाल के दिनों में इस दिशा में किसी तरह का प्रयास न होने से लोगों के मन में शांति प्रक्रिया के प्रति एक तरह का संदेह पैदा हो गया है
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को भारतीय संविधान के तहत एक विशेष दर्जा मिला है इसलिए सरकार के प्रशासनिक कायो में यह परिलक्षित होना चाहिए तभी लोगों की नजर में प्रशासन और सरकार की विश्वसनीयता बढेगी
राज्य से सेना में कटौती का जिक्र करते हुए श्री मुफ्ती ने कहा कि हिंसा की एक आध वारदात का हवाला देकर इस प्रक्रिया पर रोक लगाना उचित नहीं है1 उन्होन ेकहा कि केन्द्र सरकार को सेना हटाए जाने के मुद्दे पर जल्दी से जल्दी निर्णय लेना चाहिए
मधूलिका.सत्या.अजय.रमेश1935वार्ता












Click it and Unblock the Notifications