अमिताभ बच्चन.सेलिना जेटली मिस्र के सांस्कृतिक मेेले से जुडे

नई दिल्ली 17 अक्टूबर.वार्ता.बालीवुड कलाकार अमिताभ बच्चन और सेलिना जेटली 19 अक्टूबर से शुरु हो रहे मिस्र संस्कृ ति मेले को समर्थन दे रहे हैं जिसके दौरान एक सप्ताह तक इस पिरामिडों के चित्रकला. संगीत..नृत्य. सिनेमा और लोककला के बेजोड नमूने भारतीयों के समक्ष पेश किए जाएंगे

मिस्र के राजदूत मोहम्मद हिजागी ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि अमिताभ बच्चन और सेलिना जेटली मिस्र संस्कृति सप्ताह को समर्थन दे रहे हैं जिसके लिए हम उनके आभारी हैं

दिल्ली.श्रीनगर और मुंबई में 26 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन का उद्देश्य भारत और मिस्र के परंपरागत संबंधों को मजबूती देना है

उन्होंने बताया कि इस आयोजन की समाप्ति पर साल भर चलने वाला मिस्र भ्रमण वर्ष मनाया जाएगा जिसके जरिए ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को किफायती हवाई किरायों.आकर्षक पैकेज टूर आदि प्रोत्साहनों के जरिए मिस्र यात्रा के लिए आकृष्ट करना है1उन्होने कहा कि हर साल 90 लाख सैलानी मिस्र आते हैं जिनमें भारतीयों की संख्या केवल 75 हजार है1 उन्होने कहा कि हम इस संख्या को बढा कर दुगुना करना चाहते हैं

डा.हिगाजी ने कहा कि मिस्र संस्कृति सप्ताह और मिस्र भ्रमण वर्ष 2008 के जरिए हम ऐतिहासिक नेहरु..नासिर दौर में लौटने की कामना करते हैं जब विश्व के इन दो बेजोड नेताओं..भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु और मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल गमाल नासिर..ने गुट निरपेक्ष आंदोलन की नींव रखी और भारत..मिस्र संबंधों के नए युग का सूत्रपात किया

रवि समरेन्द्र अजय रामलाल1918वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+