इलाहाबाद बैंक का शुद्ध लाभ 13.8 फ्ीसदी बढा

नयी दिल्ली. 17 अक्टूबर .वार्ता. सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक को सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में 2.39 अरब रूपए का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 2.10 अरब रूपए से 13.8 प्रतिशत अधिक है

बैंक की आज जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय 12.42 अरब रूपए से बढकर 16.64 अरब रूपए पर पहुंच गयी

....स्टेट बैंक आफ् बीकानेर एंड जयपुर.... सार्वजनिक क्षेत्र के स्टेट बैंक आफ् बीकानेर एंड जयपुर ने दूसरी तिमाही में 60 करोड 74 लाख रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 66 करोड 90 लाख रूपए से 9.2 फ्ीसदी कम है

कंपनी ने बताया कि आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय 680 करोड 44 लाख से बढकर 833 करोड 33 लाख रूपए हो गई

....यस बैंक.... निजी क्षेत्र के यस बैंक ने दूसरी तिमाही में 45 करोड 28 लाख रूपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 21 करोड 49 लाख रूपए से दोगुने से अधिक है

इस अवधि में बैंक की कुल आय 166 करोड रूपए से बढकर 379 करोड 38 लाख पर पहुंच गई

पुनीत कैलाशवीरेन्द्र142

वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+