भारत.पाकिस्तान वार्ता में गतिरोध से राज्य में अनिश्चितता. अब्दुल्ला
श्रीनगर.17 अक्टूबर.वार्ता. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डा.फाक अब्दुल्ला ने भारत और पाकिस्तान से शांति वार्ता को तेज करने का आह्वान किया है ताकि राज्य में जारी अनिश्चितता की स्थिति समाप्त की जा सके
श्री अब्दुल्ला ने यहां गुपकर निवास पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जारी शांति वार्ता में आया गतिरोध राज्य की जनता के लिए चिंता का विषय है
उन्होंने कहा ...कश्मीर की समस्या केवल बातचीत से सुलाई जा सकती है और शांति वार्ता में आया गतिरोध इस क्षेत्र की शांति के लिए ठीक नहीं है1... उन्होंने राज्य में बढती बेरोजगारी पर गहरी चिंता जताते हुए राज्य सरकार से इस समस्या के हल के लिए उचित कदम उठाने की मांग की
डा.अब्दुल्ला ने राज्य सरकार से मांग की है कि विकास और अन्य योजनाओं के लिए केन्द्र की आेर से दी गई धनराशि को लोगों के कल्याण के लिए खर्च किया जाए
अमित.जितेन्द्र.सुरेश नंद122
वार्ता









Click it and Unblock the Notifications