भारत का पहला महिला राजनीतिक दल गठित

नयी दिल्ली 16 अक्टूबर . वार्ता . महिलाओं से जुडे मुद्दों के समाधान में सरकार की निष्क्रियता से निराश महिलाओं ने आज देश के पहले महिला राजनीतिक दल यूनाइटेड वीमेंस प्रंट के गठन की घोषणा की

इस दल का कामकाज 12 राज्यों में शुरू किया गया है और इसकी अगुवाई सामाजिक कार्यकर्त्री सुमन कृष्णकांत करेंगी1 समाज सेवा में लगी शांति दास इसकी कार्यवाहक अध्यक्ष हैं1 दल का पंजीकरण चुनाव आयोग में करा दिया गया है और यह चुनाव चिह्न हासिल करने की प्रक्रिया में लगी है

सुश्री कांत ने संवाददाताओं को बताया.. हम महिलाओं का पहला दल शुरू कर बेहद फख्र महसूस कर रहे हैं1 भारत की आबादी की 50 प्रतिशत महिलायें हैं. लेकिन सरकार ने अब तक उनके मुद्दों को अनदेखा किया है1.. उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संविधान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा को बरकरार रखना और देश की एकता को बढावा देना है

रिषभ.अजय नंद2039 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+