कैस्पियन सागर क्षेत्र में सैन्य हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं. पुतिन
तेहरान 16 अक्टूबर .रायटर. स के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने आज यहां कहा कि कैस्पियन सागर क्षेत्र में सैन्य हस्तक्षेप कतई स्वीकार नहीं होगा
ईरान की राजधानी तेहरान में आयोजित कैस्पियन क्षेत्र के ईरान सहित पांच देशों के सम्मेलन में पहुंच श्री पुतिन ने कहा ..हमें इस क्षेत्र में सैन्य हस्तक्षेप के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए1 साथ ही यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि एक दूसरे के खिलाफ हमले में कोई देश अपने क्षेत्रों का उपयोग किसी बाहरी ताकत को नहीं करने दे1.. हालंाकि तेहरान में आयोजित इस सम्मेलन का प्रमुख एजेंडा कैस्पियन क्षेत्र के तेल क्षेत्रों के संबंध में देशों के मध्य आपसी विवादों का निपटारा है1 लेकिन रुसी अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन की ईरान के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर पश्चिमी देशों के साथ विवाद ही प्रमुख मुद्दा होगा
गौरतलब है कि पश्चिमी देशों का आरोप है कि ईरान परमाणु बम बनाने के लिये गुप्त रुप से परमाणु कार्यक्रम चला रहा है1 जबकि रुस ने साफतौर पर कहा कि ईरान के परमाणु बम बनाने का कोई प्रमाण नहीं है
पंचानन रामलाल1517.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications