केंद्र ने कर्नाटक पर राज्यपाल की सिफारिशों की अनदेखी की .जद एस
बेंगलूर 15 अक्तूबर .वार्ता .जनता दल .सेकुलर. ने आज आरोप लगाया कि कर्नाटक के राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर ने राज्य पर अपनी सिफारिशों में विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की थी लेकिन केंद्र ने क्षुद्र स्वार्थों के लिए इसे निलंबित करने का फैसला किया
जद एस के प्रवक्ता वाई एस वी दत्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद सभी दल जल्द चुनाव चाह रहे थे1 राज्यपाल ने भी केद्र से विधानसभा भंग करने और राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी1 श्री दत्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन.संप्रग. सरकार कंाग्रेस नेताओं के दबाव में आ गयी और उसने विधानसभा को निलंबित रखने का फैसला कर लिया
उधर बेलगाम से प्राप्त समाचार के अनुसार राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. नेता बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि वह सत्ता के भूखे नहंी है बल्कि वह सिर्फ राज्य के फायदे के लिए अपने विचारों को अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं
श्री येदियुरप्पा ने .धर्मयात्रा. को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा शुभचिंतकों द्वारा आगाह किये जाने के बावजूद उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी पर भरोसा किया और खुद के पहले उन्हें मुख्यमंत्री बनने का मौका दे दिया1 उन्होंने कहा.. हमने 20 माह के दौरान अपने मंत्रियोें द्वारा ेली गयी मानसिक प्रताडना को सिर्फ इसलिए सार्वजनिक नहंी किया ताकि जद एस के साथ हमारी गठबंधन सरकार बनी रहे
नीलिमा इंद्र जगबीर0004वार्ता












Click it and Unblock the Notifications