कालरा मामले में सभी अभियुक्तो को आजीवनकारावास की सजा
चंडीगढ 16 अक्तूबर .वार्ता. पंजाब एंव हरियाणा उच्च न्यायालय नेमानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह कालरा की अमृतसर में हिरासतमें हुई मौत के मामले में आज चार पुलिस अधिकारियों को आजीवनकारावास की सजा सुनायी
इस मामले के पांच अभियुक्तों में से चार को निचली अदालत ने सात सात वषोर्ं की सजा सुनायी थी1 न्यायमूर्ति एम एसगिल और न्यायमूर्ति ए एन जिंदल की खंडपीठ ने स्वर्गीय कालरा की पत्नी परमजीत कौर क ी सजा बढाने की याचिका का निष्पादन करते हुए यह आदेश दिया
न्यायालय ने सब इस्पेक्टर सतनाम सिंह. जसवीर सिंह. सुरेन्द्र पाल सिंह और हेड कांस्टेबल पृथपाल सिह को सजा सुनायी
इससे पूर्व पटियाला की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने तीसनबंवर 2001 को इन पुलिस अधिकारियों को सात सात वर्ष की सजासुनायी थी1 उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने इसमामले की जांच की थी
इस मामले के पाचवें अभियुक्त पुलिस उपाधीक्षक जसपाल सिंह को निचली अदालत ने पहले ही आजीवन कारवास की सजा सुनायी थी
सं शिव जगबीर2122वार्ता











Click it and Unblock the Notifications