मारकंडे की भाजपा उम्मीदवारी का लाहौल स्पीति में विरोध
शिमला 16 अक्तूबर.वार्ता. हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कीचुनाव समिति की पूर्व पशु पालन और लोक निर्माण मंत्री राम रालमारकंडे की लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार कीसिफारिश का वहां के पार्टी नेताओं ने विरोध किया है1 लाहौल स्पीति से चार पार्टी नेताओं मोहन लाल रेलिंग्पा .सोहनसिंह . चम्पा शेरिंग और रिंगजिन रम्पा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारीवाजपेयी .पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी और प्रदेश पार्टीअध्यक्ष जय राम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल .पूर्व केंद्रीयमंत्री शांता कुमार को संयुक्त रूप से लिखे पत्र में कहा कि वे श्री मारकं डेकी उम्मीदवारी का विरोध करेंगे क्योंकि वह केवल निजी फायदे के लिएहिमाचल विकास कांग्रेस और कांग्रेस छोड कर भाजपा में शामिल हुएहैं1 इन लोगों ने पार्टी को चेतावनी भी दी है कि अगर इस निर्वाचन क्षेत्रके लिए उनकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया गया तो उनके पासपार्टी से इस्तीफा देने के सिवा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा1 इन्होंनेयह भी दावा किया है कि अगर पार्टी श्री मारकंडे क ी उम्मीदवारी परकायम रहती है तो उसे इस निर्वाचन क्षेत्र से हार ही नसीब होगी1 रमेश.शिव नंद2114 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications