एचसीएल को का शुद्ध लाभ 28 फ्ीसदी बढा
नयी दिल्ली.16 अक्टूबर.वार्ता.साफ्टवेयर सेवा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एचसीएल टेक्नोलाजिज लिमिटेड ने 30 सितंबर को समाप्त हुई तिमाही में 264.17 करोड रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया जो पिछले वर्ष की समसान अवधि के 205.83 करोड रूपए से 28.34 प्रतिशत अधिक है
कंपनी की आज जारी विज्ञप्ति केअनुसार आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय पिछले वर्ष की समान अवधि के 922.52 करोड रूपए के मुकाबले 24.83 फ्ीसदी बढकर 1146.11 करोड रूपए हो गई
इसमें कहा गया है कि विनीत नायर को आज एचसीएल टेक्नोलाजिज का मुख्य कार्यकारी अधिकारी..सीईआे.. नियुक्त किया गया है1पूर्व सीईआे शिव नादर कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य रणनीति अधिकारी होगे
पुनीत कैलाश नेने1743वार्ता












Click it and Unblock the Notifications