गुजरात असंतुष्टों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई. राजनाथ
नयी दिल्ली 16 अक्तूबर.वार्ता. भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि गुजरात में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की खिलाफत कर रहे असंतुष्टों के खिलाफ पार्टी की प्रदेश इकाई की सिफारिशों के अनुरुप शीघ्र ही कारवाई की जायेगी
श्री सिंह ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि असंतुष्टों के कारण गुजरात में पार्टी की चुनावी तैयारियों पर कोई असर नही पडा है1 उन्होंने असंतुष्टों के कारण गुजरात में भाजपा में विभाजन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस का छह बार विभाजन हो चुका है1 कम्युनिस्ट पार्टी भी विभाजित हो चुकी है लेकिन भाजपा कभी भी दो टुकडों में विभाजित नही हुई है
श्री सिंह ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वह गुजरात के साथ हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के तैयारियों से संतुष्ट है1 उन्होने कहा कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक 22 अक्तूबर को होगी जिसमें हिमाचल प्रदेश के पहले चरण के चुनाव के उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा
कर्नाटक में जनता दल.एस.के असंतुष्टों द्वारा भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनाने की कथित कोशिशों के बारे में ध्यान दिलाये जाने पर श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है लेकिन पार्टी चुनाव में जाना पसंद करेगी
उपाध्याय प्रमोद सत्या जगबीर1824वार्ता












Click it and Unblock the Notifications