दस फ्ीसदी प्रतिवर्ष के हिसाब से बढ सकता है भारत.लेहमान ब्रदर्स

मुंबई 16 अक्टूबर.वार्ता.भारत की अर्थव्यवस्था अगले दशक में भी सालाना 10 फ्ीसदी की दर से बढ सकती है बशर्ते सरकार निवेश संबंधी नियमों को उदार बनाए.श्रम बाजार को नियमों के मुक्त रखे और सरकारी खर्च में कटौती करे

वैश्विक निवेशक बैंक लेहमान ब्रदर्स ने .इंडिया एवरीथिंक टू प्ले फ्ार. शीर्षक वाली अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था एक महत्वपूर्ण बिन्दु पर पहुंचने वाली है जहां से अगले दशक तक वह अपने विकास दर को 10 फ्ीसदी और उससे अधिक तक पहुंचाने का क्षमता होगी लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसे संरचनात्मक सुधार एवं बेहतर आर्थिक नीतियां जारी रखनी होंगी

इसमें कहा गया है कि भारत में गठबंधन सरकारों की वजह से संरचनात्मक सुधार नहीं हो पा रहे है1 इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के वषो में श्रम उत्पादकता और व्यावसायिक क्षेत्र में संरचनात्मक परिवर्तन विकास के प्रमुख कारक रहे है1 लेहमान ब्रदर्स को उम्मीद है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2007..08 में 8.8 और 2008..09 में 9.2 फ्ीसदी की दर से आगे बढेगी

इसमें कहा गया है कि विकास की गति को और तेज करने के लिए सरकार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नियमों को उदार बनाए. श्रम बाजार को नियमों के मुक्त रखे और सरकारी खर्च में कटौती करे1 लेहमान ब्रदर्स ने कहा है कि भारत को अपना निजीकरण कार्यक्रम फ्िर से शुरू करना चाहिए और इसके लिहाज से महत्वपूर्ण है कि देश में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का प्रभुत्व कम होना चाहिए

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था के समक्ष काफ्ी कम खतरे है लेकिन वह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है

पुनीत जगबीर2050वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+