बेनजीर की स्वदेश वापसी पर होगा भव्य स्वागत. पीपीपी

इस्लामाबाद 16 अक्टूबर .वार्ता. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी शीर्ष नेता बेनजीर भुट्टो की स्वदेश वापसी पर उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं1 हालांकि सरकार ने सुश्री भुट्टो से 18 अक्टूबर को प्रस्तावित स्वदेश वापसी फिलहाल टालने को कहा है

सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने ..यूनीवार्ता.. को बातया कि सुरक्षा कारणों से सुश्री भुट्टो को वापसी टालने को कहा गया है1 लेकिन उनके आने की संभावनाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए है

सुश्री भुट्टो को दो बुलेट प्रूफ वाहन तथा एक हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया जायेगा1 राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ से हुए एक समौते पर सुश्री भुट्टो को ..एनआरआे.. अर्थात राष्ट्रीय मेल मिलाप अध्यादेश के तहत सभी मुकदमों में आम माफी दे दी गयी थी

गौरतलब है कि जनरल मुशर्रफ ने अपने राष्ट्रपति निर्वाचन को चुनौती देने वाली सुप्रीम कोर्ट में लंबित दो याचिकाओं पर कोई फैसला आने तक सुश्री भुट्टो को स्वदेश न लौटने की सलाह दी है1 लेकिन पीपीपी ने शीर्ष नेताओं ने साफ कहा है कि सुश्री भुट्टो पूर्व कार्यक्रम के अनुसार ही लौटेगी

पंचानन रामलाल1838.वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+