उज्जैन में स्थिति सामान्य ्धारा 144 हटायी गयी
उज्जैन ् 16 अक्टूबर .वार्ता.मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में कल रात टक्कर मारने की बात को लेकर दो सम्प्रदायों के बीच हुए तनाव के बाद दो थाना क्षेत्रों में लागू की गयी धारा 144 को सामान्य स्थिति होने के बाद हटा दिया गया
पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है
शहर के मध्य नलिया बाखल चौराहे पर कल रात दुर्गा उत्सवस्थल के समीप गरबा कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ता कोमोटरसाइकिल सवार युवक द्वारा टक्कर मारने के बाद तनाव के बीच पथराव की घटना हो गयी थी जिससे जिला प्रशासन ने शहर खाराकुआं व महाकाल थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू की थी ्जिसे आज स्थिति सामान्य होने के बाद दिया गया1पथराव में लगभग आधा दर्जनलोग घायल हुए थे 1 पुलिस अधीक्षक जयदीप प्रसाद ने बताया कि आज सुबह हुई शांति समिति की बैठक के बाद पुलिस ने घायल बाबूलाल प्रजापति एवं वसीम खान की रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के 12 लोगोें के खिलाफआपराधिक प्रकरण दर्ज किये हैं1इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारीनहीं हुई है1उन्होंने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है
सं. शिव .प्रेम .2032वार्ता. ़












Click it and Unblock the Notifications