आरएसपुरा सैक्टर में म्यांमार के तीन नागरिक गिरफ्तार
जम्मू .16 अक्तूबर. वार्ता . सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू कश्मीर के आर एसपुरा सेक्टर में भारतीय सीमा से पाकिस्तान में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे म्यांमार के तीन नागरिकों को आज गिरफतार किया 1 सूत्रों के अनुसार बल की 142 बटालियन के जवानों ने आरएसपुरा सेक्टर के अल्लाह माई दी कोठी में भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तीन व्यक्तियों को देखा और उन्हें गिरफतार कर लिया 1 पूछताछ से पता लगा कि वे म्यांमार के नागरिक हैं 1उन्हें आगे की पूछताछ के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है
अजय .प्रेम .2225वार्ता











Click it and Unblock the Notifications