श्रीलंका सरकार पर मानवाधिकार के उल्लघंन के आरोप
कोलंबो 16 अक्टूबर.वार्ता. श्रीलंका की सरकार पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन के आरोपों के मद्देनजर देश के मानवाधिकार संबंधी सलाहकार आयोग के चार सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है1 इस इस्तीफे के कारण श्रीलंका सरकार पर मानवाधिकार को लेकर दबाव और बढा है
आयोग के सदस्यों का कहना है कि सरकार देश में हत्या ् अपहरण और लोगों के लापता होने की घटनाओं पर रोक नहीं लगा पाई है
कुछ ही दिन पहले संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयुक्त ने कहा था कि श्रीलंका में लोगों को सजा न मिलने का चलन बढ रहा है1 श्रीलंका की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन के पर्यवेक्षकों को वहां आने की अनुमति देने से मना कर दिया था1 मानवाधिकार मंत्री महिंदा समरसिंघ ने सलाहकार आयोग का गठन किया था
इस्तीफा देने वाले चार सदस्यों में से एक पैकियासोथी सरवनामुट्ट ने संवाददाताओं को बताया कि सरकार अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिये उनका इस्तेमाल कर रही थी1 उनका आरोप है कि सरकार सिर्फ तमिल विद्रोहियों पर अपनी सैनिक जीत को लेकर ही उत्सुक है
विनोद.प्रभु 1608जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications