जन्मदिन पार्टी मामले में बाली को क्लीन चिट
शिमला 16 अक्तूबर.वार्ता. हिमाचल प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री जी.एस. बाली को उनके जन्म दिन पर कांगड़ा में आयोजित कथितअश्लील पार्टी में नाचने को लेकर हुई न्यायिक जांच में क्लीन चिट देदी है1 राज्य सरकार को हाल में सौंपी गई जांच रिपोर्ट में इलाहाबाद उच्चन्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आे.पी.गर्ग ने कहा है कि श्री बाली ने उसपार्टी में ऐसा कुछ नहीं किया जिसे आपत्तिजनक और अश्लील मानाजा सके1 श्री गर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि श्री बाली पर कोई दोष साबितनहीं होता तथा जांच में वह पूरी तरह से निदोष साबित हुए हैं1 उल्लेखनीय है कि एक निजी न्यूज़ चैनल ने अपने स्टिंग ऑपरेशन मेंदावा किया था कि श्री बाली अपने जन्मदिन पर दोस्तों द्वारा गत 26जुलाई को धर्मशाला में आयोजित अश्लील पार्टी में उपस्थित थे औरवहां कथित तौर पर डांस किया था1 जांच रिपोर्ट में इस चैनल द्वारा की प्रसारित की गई क्लिपिंग को भीफर्जी बताया गया है और कहा गया है कि इसमें जिस व्यक्ति को बारडांसर के साथ नाचते बताया गया था वह मंत्री नहीं बल्कि कोई औरव्यक्ति था1 इसमें यह भी संदेह व्यक्त किया गया है कि स्टिंग ऑपरेशनसंभवत कुछ लोगों के इशारे पर किया गया1 आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट मुख्य सचिव रवि ढींगराको भेज दी गई है जो इस समय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथअमरीका में है1 उधर जांच रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री बाली ने कहा कुछ गलत नहीं किया था 1 रमेश.शिव प्रेम .2125वार्ता











Click it and Unblock the Notifications