पांचवींपीढी के विमान का संयुक्त विकास करेंगे भारत और रूस
मास्को. 16 अक्टूबर.वार्ता. भारत और रूस के बीच रक्षा संबंधों में नए आयाम स्थापित करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री ए के एंटनी 17 सदस्य उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रूस की चार दिन की यात्रा पर आज यहां पहुंच रहे हैं1 रक्षा मंत्री बनने के बाद श्री एंटनी की यह पहली विदेश यात्रा है
श्री एंटनी की रूस यात्रा के मौके पर भारत और रूस ने पांचवीं पीढी के लडाकू विमान के संयुक्त विकास पर सहमति जताई हैं1 मास्को में श्री एंटनी की मौजूदगी में इस संबंध में आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए जाने की सम्भावना है1 रूस पांचवी पीढी के लडाकू विमान सुखोई टी 50 पीएके..एफए का विकास कर रहा है और श्री एंटनी की यात्रा के दौरान इसके समौता प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाएगा1 इसे आशय पत्र के रूप में सरकारी रूप दिए जाने की सम्भावना है1 पांचवी पीढी के इस विमान का प्रोटोटाइप आकाश में 2009 में उडान भर सकता है1 श्री एंटनी दोनों देशों की सरकारों के सैन्य तकनीकी आयोग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए हो रही है1 इस आयोग की बैठक बारी बारी से दिल्ली और मास्को में होती है1 आयोग की छठी बैठक 24 जनवरी 2007 को नयी दिल्ली में हुई थी जिसमें हिस्सा लेने के लिए तत्कालीन रूसी रक्षा मंत्री इगोर इवानोव भारत आए थे1 कौशिक सचिन लखमी 0935जारीवार्ता...











Click it and Unblock the Notifications