जम्मू कश्मीर में मानवाधिकार पर विशेष कार्य बल गठित
श्रीनगर 16 अक्टूबर .वार्ता. जम्मू कश्मीर सरकार ने राज्य मानवाधिकार आयोग की स्थापना के बाद से उसकी सिफारिशों और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा करने के लिए आज एक विशेष कार्य बल का गठन किया
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि राज्य मानवाधिकार आयोग की सिफारिशों के क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने की1 इसमें पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष कार्य बल का गठन किया गया
कार्यबल से 30 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है
रिषभ अजय जगबीर2010वार्ता











Click it and Unblock the Notifications