आशंकाओं के बावजूद पुतिन ईरान पहुंचे
तेहरान, 15 अक्टूबरः हत्या की साजिश की खबरों को दरकिनार करते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अपनी बहुप्रतीक्षित ईरान यात्रा पर आज तेहरान पहुंच गए. मालूम हो कि यहां उनकी हत्या की साजिश रचे जाने संबन्धी खुफिया जानकारी मिली थी.
सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन की 1943 में तेहरान यात्रा के बाद ईरान आने वाले पहले सी राष्ट्रपति यहां ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद से मुलाकात करेंगें और ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर भी चर्चा करेंगे. तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर ईरान के विदेश मंत्री मनुशेर मोत्ताकी ने पुतिन की आगवानी की.
जर्मनी की यात्रा पर गये पुतिन ने आज विस्बादेन में संवाददाता सम्मेलन में इस तरह की आशंकाओं को दरकिनार करते हुये आगामी ईरान दौरे पर जाने की पुष्टि की. उन्होंने कहाः अगर आप मुसे ईरान जाने के बारे में पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि निश्चित रूप से यह यात्रा होगी. गौरतलब है कि पुतिन पर ईरान यात्रा के दौरान आत्मघाती हमला कर उनकी हत्या की साजिश रचे जाने की खुफिया सूचनाएं मिलने से दोनों देशों के कूटनीतिक हलकों में हडकंप मच गया.
रूसी खुफिया सेवा के अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने कल देर रात खबर दी थी कि पुतिन पर तेहरान में जानलेवा हमले की साजिश रची जा रही है. इसके बाद उनकी ईरान यात्रा पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे थे.
इन आशंकाओं को धता बताते हुये पुतिन ने कहाः अगर मैं इन धमकियों और खुफिया अधिकारियों की सलाह को सुनने लगूंगा तब तो मुझे घर में बंद होकर रहना पडेगा. उन्होंने कहाः सुरक्षा अधिकारी अपना काम कर रहे हैं और मैंने अपना काम जारी रखा है.


Click it and Unblock the Notifications