कर्नाटक में भाजपा के पक्ष में सहानुभूति लहर..आरएसएस
बेंगलूर 16 अक्टूबर . वार्ता . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मानना है कि कर्नाटक में जनता दल .सेक्युलर. जद एस. के विश्वासघात का शिकार हुई भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. के पक्ष में राज्य में सहानुभूति लहर चल रही है
संघ के मुखपत्र .आर्गनाइजर. में आज प्रकाशित एक लेख में जद.एस. पर राज्य में सत्ता के हस्तांतरण के मामले में दोगलापन अपनाने का आरोप लगाया गया
लेख में कहा गया.. जद.एस. के इस दावे पर किसी को यकीन नहीं है कि वह राज्य को सांप्रदायिकता से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है1 न..न ही कोई यह मानता है कि भाजपा के किसी नेता के मुख्यमंत्री बनने पर राज्य हिंदुत्व की प्रयोगशाला में तब्दील हो जायेगा1 श्री कुमारस्वामी को इस बात का खयाल तब क्यों नहीं आया. जब उन्होंने अपने पिता के खिलाफ बगावत कर भाजपा के साथ हाथ मिलाया था1.. लेख में कहा गया कि इसी कारण भाजपा के पक्ष में सहानुभूति लहर चल गयी है और जल्द चुनाव होने की हालत में पार्टी को काफी लाभ होगा
रिषभ.अजय प्रेम .214
वार्ता