चंदा मांगने गये तीन युवकों पर बम से हमला
लखनऊ 16 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के जार्ज टाऊन क्षेत्र में चंदा मांगने गये तीन युवकों पर आज एक व्यक्ति ने बम फेंक दिया जिससे वे घायल हो गये. पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के अल्लापुर कस्बे में राकेश, उमेश तथा विजय दशहरे का चंदा मांगने के लिए गये.
इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उनपर बम फेंक दिया. बम फटने से तीनों युवक घायल हो गये. उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. हमलावर फरार है.


Click it and Unblock the Notifications