जैश.ए. मोहम्मद की दशहरा पर विस्फोट की धमकी
फगवाडा 16 अक्तूबर.वार्ता. कश्मीरी आतंकवादी संगठन जैश.ए.मोहम्मद ने दशहरा पर पंजाब के फगवाडा जिले में अनेक प्रमुख स्थलों को विस्फोट से उडाने की धमकी दी है1 एक मीडिया कार्यालय में कल शाम एक पत्र के माध्यम से प्राप्त हुईइस धमकी के बाद पुलिस ने जिले में प्रमुख धार्मिक और अन्य स्थलों पर चौकसी बढा दी है1 धमकी में उक्त संगठन के स्वयंभू कमांडर तसलामरीन ने कहा कि दशहरा के दिन हनुमान गढी मंदिर .रेलवे स्टेशनऔर बस अड्डे को विस्फोट से उडा दिया जाएगा1 संगठन ने अपने पत्र मेंलुधियाना और जालंधर में भी विस्फोट करने की धमकी दी है1 फगवाडा के पुलिस उपाधीक्षक एस.पीए. खाख ने यूनीवार्ता कोबताया कि धमकी और लुधियाना विस्फोट के मद्देनज़र पुलिस औरअधिक चौकस हो गई है1 उन्होंने कहा कि यह पत्र कोई शरारत भीहो सकती है लेकिन पुलिस कोई ढिलाई नहीं बरतेगी1 श्री खाख ने कहा कि एहितियात के तौर सभी धार्मिक स्थलों .बसअड्डा .रेलवे स्टेशन और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करदिए गए हैं सं.शिव नंद2019 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications