बांगलादेश में खराब मौसम के कारण 80 मछुआरे समुद्र में लापता
ढाका, 15 अक्टूबरः बंगाल की खाडी में मछली पकडने गये बंगलादेश के लगभग 80 मछुआरे खराब मौसम के कारण समुद्र में लापता हो गये हैं.
आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि दक्षिणी पतुआखाली जिले में कुआकाता तट पर से गत नौ अक्टूबर को मछली पकडने गये मछुआरे तेज समुद्री हवाओं की चपेट में आने के कारण लापता हो गए. स्थानीय मछली संघ के उपाध्यक्ष अब्दुल हुसैन ने बताया कि इन मछुआरों को 13 अक्टूबर को लौटना था लेकिन ये अभी तक वापस नहीं आये हैं.
इस बीच कुआकाता तट पर ईद की छुट्टी मनाने आये अनेकों सैलानी खराब मौसम के कारण होटल और रेस्तराओं में फंस गये हैं. एक अन्य रिपोर्ट में आज समुद्र में गये 30 मछुआरों और तीन पर्यटकों के भी डूबने की जानकारी मिली है. इनमें से एक मछुआरे को बचा लिया गया है.
इसके अलावा ढाका स्थित मौसम विभाग ने समुद्री इलाकों में मौसम के और भी ज्यादा खराब होने की जानकरी दी है. इसके मद्देनजर विभाग ने मछुआरों और सैलानियों को समुद्र में न जाने की सलाह भी दी है.


Click it and Unblock the Notifications