घूस लेते पकडे गये डीएसपी को दो वर्ष का कारावास
दमोह 16 अक्टूबर.वार्ता. मध्यप्रदेश के दमोह के जिला एवं सत्रन्यायाधीश ने रिश्वत लेते हुए पकडे गये पुलिस उपाधीक्षक को आजदो वर्ष के कारावास और साढे तीन हजार रूपये अर्थदंड की सजायें सुनायी
दमोह के पुलिस उपाधीक्षक.अनुसूचित जाति.जनजाति मामले.राजकुमार जायसवाल को निजी चिकित्सक पीताम्बर बुधवानी कीरिपोर्ट पर वर्ष 2003 में 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्तपुलिस ने गिरफ्तार किया था1 राजकुमार ने श्री बुधवानी को एक मामले में फ्ंसाने के नाम पर एक लाख रूपये घूस मांगी थी
प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीशलोकायुक्त राधा सोनकर ने तमाम जांच.पडताल और सुनवाई के बाद राजकुमार को दोषी पाते हुए दो वर्ष के कारावास और साढे तीन हजार रूपये के अर्थदंड की सजायें सुनायी है
सं.शिव नंद202
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications