व्यापार कर कीचोरी प्रकाश में आने पर अधिकारियों केखिलाफकार्रवाई
लखनऊ ् 16 अक्टूबर. वार्ता. उत्तर प्रदेश के व्यापार कर मंत्री नकुल दुबेने कहा है कि पिछले छह महीने के दौरान विभागीय अधिकारियों कोराजस्व में वृद्धि के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए काफी समय दियाजा चुका है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई विशेष सुधार नहींदिख रहा है
श्री दुबे ने आज यहां कहा कि अब वह स्वयं औचक निरीक्षण कर लक्ष्यों की प्राप्ति की मौके पर जानकारी लेंगें 1 निरीक्षण के दौरान अनियमितता एवं कर चोरी के मामले प्रकाश में आने पर मौके पर ही कार्रवाई होगी जिसमें जोन के शीर्षस्थ अधिकारियों सहित सभी दोषयिों के विरुद्ध चार्जशीट एवं निलंबन भी किया जा सकता है
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस तेजी सेप्रदेश में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ी हैं उस अनुपात में व्यापार करराजस्व में बढोत्तरी नहीं हो पा रही है 1 उन्होंने कहा कि अधिकारियोंको अब अपनी मानसिकता बदलना होगा और अपने वातानुकूलितकमरों से निकल कर सड़क पर आना होगा
श्री दुबे ने कहा कि विभाग के चेक पोस्टों की स्थिति अत्यंतचिन्ताजनक है और यहां तैनात कर्मी सचेत नहीं है 1 उन्होंने गत दोअक्टूबर को चारबाग स्टेशन पर स्थित चेक पोस्ट के औचक निरीक्षण काहवाला देते हुए कहा कि लगता है कमोबेश यही स्थिति प्रदेश कीलगभग सभी चेक पोस्टों की है 1 उन्होंने इस स्थिति के लिए जोन केशीर्ष अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि उनके द्वारानियमित चेकिंग एवं अनुश्रवण किया गया होता तो यह स्थिति नहींहोती 1 उन्होंने निर्देश दिये कि जोनल अधिकारी चेकपोस्टों कानियमित निरीक्षण करें तथा गडबडी पाए जाने की दशा में संबंधित कर्मीके खिलाफ कठोरता से कार्रवाई करें
रंजीत .शिव .प्रेम .2148 जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications