परमाणु क्षेत्र में वैश्विक मुख्यधारा से जुडने के लिए भारत प्रयास करेगा
प्रधानमंत्री के विशेष विमान से..16 अक्तूबर.वार्ता. परमाणु समौते पर भारत के सामने आ रही मुश्किलों के बारे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश को जानकारी देने के एक दिन बाद आज सरकार ने कहा कि भारत असैन्य परमाणु परस्पर सहयोग के लिए वैश्विक मुख्यधारा से जुडने हेतु अपने प्रयास जारी रखेगा
प्रधानमंत्री के साथ अफ्रीका की यात्रा पर आये विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा ने परमाणु समौते के भविष्य पर हालांकि कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन उनका कहना था..यह कोई संकुचित मुद्दा नहीं है1 हम भारत की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ईंधन संसाधनों तक पहुंच के बारे में भी सोचना होगा1.. उन्होंने कहा कि भारत एक उभरती हुई शक्ति है और वैश्विक मुख्यधारा से अलग नहीं हुआ जा सकता
श्री शर्मा ने कहा..हम सभी को परमाणु समौते में आ रही अडचनों को हटाने के महत्व के बारे में समना चाहिए1.. आकाश.नंद2214 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications