मध्यप्रदेश में लगेंगे16 हजार छोटे उद्योग
भोपाल,16 अक्टूबरः मध्यप्रदेश में अगले एक वर्ष में 16 हजार छोटे उद्योग लगाए जाएंगे.यह जानकारी यहां वाणिज्य उद्योग एवं रोजगार मंत्री जयंत मलैया की अध्यक्षता में कल उद्योग विभाग की अगली कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दी गई.
बैठक में लघु उद्योग निगम, उद्योग विभाग,राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा इस अवधि में किए जाने वाले कार्यो पर चर्चा हुई.मलैया ने बैठक में कहा कि लघु उद्योग निगम हाथकरघा संचालनालय के साथ मिलकर ऐसी योजना बनाए जिसके तहत बुनकरों को चिन्हित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए और उत्पादों का अधिकतम लाभ उन्हें मिलना सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने बताया कि शिल्पकार बीमा योजना के तहत केन्द्र सरकार के सहयोग से 1000 शिल्पियों का बीमा किया जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications