उत्तरी इराक में सैनिक भेजने की जरूरत नहीं पडेगी.तुर्की
अंकारा 15 अक्टूबर.रायटर. तुर्की सरकार उत्तरी इराक में कुर्द विद्रोहियों से निपटने के लिये सैनिक भेजने के अपने निर्णय पर संसद से अनुमति लेने पर तैयार हो गयी है साथ ही सरकार ने सैनिकों के भेजने की जरूरत न पडने की भी उम्मीद जतायी है
तुर्की सरकार के प्रवक्ता सेमिल सिसेक ने आज यहां कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उत्तरी इराक में सैनिक भेजने के फैसले पर सरकार संसद से अनुमति लेगी1 उन्होंने कहा.. हमें उम्मीद है कि इसकी जरूरत नहीं पडेगी1. हालांकि श्री सिसेक ने कहा कि आतंकवाद उनके देश और इस इलाके की सबसे कडवी तथा दर्दनाक सच्चाई है1 सैनिक भेजने के बारे में कोई अंतिम फैसला लिये जाने के सवाल पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया
निर्मल जगबीर0000रायटर











Click it and Unblock the Notifications