श्रीलंका में लिट्टे के हमले में सात सैनिक मरे.चार घायल
कोलंबो 16 अक्टूबर.वार्ता. श्रीलंका के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र की पनामा स्थित एक सैन्य चौकी पर कल रात तमिल विद्रोहियों के हमले में छह सैनिकों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया 1 आज सुबह एक अन्य घटना में एक सैनिक की मौत और तीन अन्य के घायल होने की खबर है
सेना के सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि याला नेशनल पार्क के समीप तलगसमनकाडा के पास सेना की एक चौकी पर ये हमला हुआ
इस बीच घटना स्थल दो मृतकों के शव लेने जा रहा सेना का एक वाहन आज सुबह एक शाक्तिशाली बादी सुरंग की चपेट में आ जाने से नष्ट हो गया 1 इस घटना में एक सैनिक की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गए
सेना के प्रवक्ता बि्रगेडियर उदय मायक्करा ने बताया कि सेना ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शु किया है
सचिन.ति्रपाठी1135 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications