संसद की विशेषाधिकार समिति रोनन सेन को समन करेगी
नयी दिल्ली. 16 अक्टूबर. वार्ता. भारत अमरीकी परमाणु समौते के विरोधियोंं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए लोकसभा और राज्यसभा की विशेषाधिकार समितियां अमरीका में भारत के राजदूत रोनन सेन को समन करेगी
श्री सेन ने समौते का विरोध कर रहे लोगों को .. हेडलेस चिकन.. कहा था
राज्य सभा के उपाध्यक्ष के रहमान खान की अध्यक्षता मेंं कल यहां हुयी बैठक में इस मामले को विशेषाधिकार समिति को सौंपने का फैसला किया गया
सूत्रों के मुताबिक फिलहाल समन जारी करने की तारीख अभी निश्चित नहीं की गयी है
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य श्री यशवंत सिन्हा ने श्री सेन की टिप्पणी के खिलाफ शिकायत की थी
लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी इस मामले को विशेषाधिकार समिति के सुपुर्द करने का निर्णय पहले ही ले चुके हैं
मधूलिका.सत्या. अजय नंद1953 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications