पश्चिम बंगाल से राशन का अनाज बंगलादेश भेजा गया. पवार
नयी दिल्ली 16 अक्तूबर.वार्ता. पश्चिम बंगाल में राशन की दुकानों पर अनाज की किल्लत से उत्पन्न संकट की एक नयी पेंज उजागर करते हुये कृष िएवं खाद्य मंत्री शरद पवार ने आज यहां कहा कि वहां राशन के लिये दिये गये अनाज को गैर कानूनी तरीकों से बंगलादेश भेजने के कारण स्थिति खराब हुयी है
श्री पवार ने कहा कि केन्द्र ने राज्य सरकार को साफ..साफ हिदायत दी थी कि गरीबी रेख के ऊपर वालों के लिये जारी राशन के गेहूं चावल की अवैध बिक्री रोकी जाये1 कृष िमंत्री ने कहा कि अब इस मुद्दे पर कोई राजनीति का खेल कर रहा है तो उसमें उन्हें कुछ नहीं कहना है1 श्री पवार यहां विश्व खाद्य दिवस पर एक समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में राशन की दुकानों पर सामान न मिलने को लेकर जगह जगह दंगे हो रहे है और कई जगह लोगों ने सत्ताढ माकपा के कार्यकर्ताओं को गुस्से का निशाना बनाया है
श्री पवार का आज का बयान माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात के इस आरोप के बाद आया है कि केन्द्र ने राशन के लिये अप्रैल में गेहूं. चावल का आवंटन घटा दिया जिससे राशन पर सारमान कम मिलने लगा1 उन्होंने कहा था कि बंगलादेश को मार्च 2007 में 98 हजार 112 टन गेहूं तथा 20 लाख 29 हजार टन चावल मिला था जबकि अप्रैल में यह मात्रा क्रमश. 49 हजार 40 टन और 7700 टन रह गयी1 लेकिन केन्द्रीय खाद्य मंत्रालय ने कहा है कि राज्य सरकार को आवंटित अनाज में कमी नहीं है1 राज्य सरकार वहां सरकारी अनाज की अवैध बिक्री रोकने में ढिलाई बरत रही है
मनोहर सुभाष जगबीर1850वार्ता












Click it and Unblock the Notifications