बंगलादेश में समुद्री तूफान. पांच मरे 100 लापता
ढाका. 16 अक्टूबर.वार्ता. बंगलादेश के दक्षिणी समुद्र तटीय क्षेत्र में बंगाल की खाडी में कल रात आए भयंकर तुफान में फंस कर पांच लोगों की मौत हो गई तथा 100 मछुआरे लापता हो गए
अधिकारियों ने बताया कि भूमंडलीय दबाव बनने आए तूफान के कारण बारीसाल. भोला. बरगुना. पतुआखाली. बेगारघाट और फरीदपुर जिलों में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं 1 अनेकोपडियां ध्वस्त हो गयी फसलें नष्ट हो गई . पान और केले के बगीचे उजड गए तथा बहुत से पेड उखड गए
भोला और बेगारघाट में दो.दो तथा मुंशीगंज में एक व्यक्ति की मौत हो गई 1 इन लोगों की मौत मकानों के मलबे और पेडों के नीचे दबने से हुई है
बेगारघाट में तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि 18 नौकाओं में कल दोपहर समुद्र में गए 100 से ज्यादातर मछुआरे लापता हैं1 अधिकतर इलाकों में बिजली और टेलीफोन के तार टूट गए हैं 1 मौसम विभाग ने काक्स बाजार. चरगांव और काक्स बाजार में ऐसा ही मौसम रहने की भविष्यवाणी की है
सचिन.पंचाननमहेंद्र1309वार्ता











Click it and Unblock the Notifications