पंजाब केसरी के समाचार संपादक महेन्द्र खन्ना का निधन
नयी दिल्ली 16 अक्टूबर .वार्ता. हिन्दी दैनिक पंजाब केसरी .दिल्ली. के समाचार संपादक महेन्द्र खन्ना का आज राजधानी के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया1 वह 73 वर्ष के थे
पंजाब में आतंकवाद के दौर में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले श्री खन्ना ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत एक अंशकालिक संवाददाता के रुप में की थी1 पत्रकारिता जगत में अपने 50 वषो के लंबे योगदान के दौरान उन्होंने हिन्दी पत्रकारिता में कई मानदंड स्थापित किये1 श्री खन्ना के एक पुत्र और तीन पुति्रयां है
पंचानन मधूलिका सत्या रामलाल1748.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications