मूल्यवृद्धि के खिलाफ भाकपा की रैली बर्द्धन .राजा ने गिरफ्तारी दी
नयी दिल्ली 16 अक्टूबर.वार्ता. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव ए वी बर्द्धन की अगुवाई में पार्टी के सैकडों कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने मूल्यवृद्धि के विरोध में आज यहां गिरफ्तारी दी और इस पर अंकुश लगाने में विफलता का आरोप लगाते हुये केन्द्र को चेतावनी दी कि सरकार को भाकपा का समर्थन इस मुद्दे पर उसके रवैये पर निर्भर होगा
आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों पर श्री बर्द्धन .राज्य सभा में पार्टी के नेता एवं राष्ट्रीय सचिव डी.राजा ् राष्ट्रीय परिषद की सदस्य अमरजीत कौर तथा दिल्ली इकाई के नेता दिनेश सहित भाकपा के इन कार्यकर्ताओं ने संसद मार्ग थाने के सामने तब गिरफ्तारी दी जब पुलिस ने उन्हें संसद भवन की आेर बढने से रोका1 इससे पहले ये कार्यकर्ता जंतर मंतर पर इक्ट्ठे हुये और लालंडों .बैनरों से लैस नारे लगाते हुये जुलूस की शक्ल में आगे बढे
बाद में जुलूस रैली में बदल गया ् जिसे संबोधित करते हुये श्री बर्द्धन ने पिछले एक साल में कई उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में दुगुनी वृद्धि तक होने के लिये सरकार को आडे हाथों लिया और कीमतों पर अंकुश .जमाखोरों .कालाबाजारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा जन वितरण प्रणाली .पीडीएस. के विस्तार एवं मजबूती के लिये कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की
राजेश.मधूलिका.सत्याप्रभु 1820जारी वार्ता











Click it and Unblock the Notifications