ब्लूलाइन बसे सडकों पर लौटीं. लोगों ने राहत महसूस की

नयी दिल्ली 16 अक्टूबर. वार्ता. दिल्ली सरकार की आवश्यक सेवा एवं वस्तुएं अधिनियम एस्मा लगाने की धमकी के बाद आज अधिकतर ब्लू लाइन बसें सडकों पर आ गयी और लोगों ने राहत महसूस की1 पुलिस अभियान के विरोध में ब्लूलाइन आपरेटरों ने सडकों से अपनी बसें हटा ली थीं

बस एकता मंच के प्रवक्ता श्याम लाल गोला ने कहा कि करीब सभी ब्लूलाइन बसे सडकों पर लौट आयी हैं1 उल्लेखनीय है कि बदरपुर में पिछले रविवार को हुई दुखद घटना के बाद राज्य सरकार और दिल्ली पुलिस ने ब्लूलाइन बसों के खिलाफ अभियान छेडा था जिसके विरोध में ब्लूलाइन बस आपरेटरों ने कल अपनी पंद्रह सौ बसें नहीं चलाई थी1 इस पर दिल्ली सरकार ने बस आपरेटरों के खिलाफ एस्मा लगाने की धमकी दी थी1 ब्लूलाइन बसों की हडताल के कारण दिल्लीवासियों को कल बहुत ही दिक्कत हुई थी

इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि यदि बस आपरेटरों की कोई शिकायत है तो उसपर बातचीत के लिए उनका स्वागत है1 लेकिन लोगों के लिए असुविधा खडी करने वालों से कडाई से निपटा जाएगा

उधर श्री गोला ने कहा कि ब्लूलाइन बसों के खिलाफ अभियान से बस आपरेटर चितिंत है क्योंकि उनका मानना है कि लगातार हो रही घटनाओं के लिए अकेले वे ही जिम्मेदार नहीं हैं1 उनका यह भी कहना था कि कुछ ड्राइवरों की गलती के कारण सभी ब्लूलाइन बस आपरेटरों को सजा दी जा रही है

सुमन.सत्या.प्रभु 1912वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+