64 प्रतिशत जन्म तथा 58 प्रतिशत मौतों का ही पंजीकरण
नयी दिल्ली 16 अक्तूबर.वार्ता. देश में फिलहाल 64 प्रतिशत जन्म तथा 58 प्रतिशत मौतें ही पंजीकृत की जाती है लेकिन सरकार का लक्ष्य है कि 2010 तक शत प्रतिशत जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण किया जाये
भारत के मुख्य पंजीयक डी.के. सीकरी ने आज यहां जन्म तथा मृत्यु पंजीयकों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुये यह बात कही1 उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य पंजीयकों के प्रयासों की वजह से इस लक्ष्य को प्राप्त किये जाने की उम्मीद है1 हिमाचल प्रदेश. केरल. पंजाब. तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल में जन्म मृत्यु पंजीकरण शत प्रतिशत हो रहा है
उन्होंने कहा कि जहां यह काम पूरी गति से नहीं हो पा रहा है उसकी वजह पूरी जागकता नहीं होना तथा इस काम को ज्यादा प्राथमिकता नहीं दिया जाना आदि है
इस सम्मेलन में राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य पंजीयकों के अलावा यूनीसेफ. प्लान इंडिया. जनगणना निदेशालय तथा स्वास्थ्य विभागों से सम्बद्ध अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं
शोभना शिव जगबीर1830वार्ता











Click it and Unblock the Notifications